Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘चाय में जहर दे दो तो… मैं नहीं पियूंगा’, अखिलेश यादव ने पुलिस पर जताया संदेह

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर उनके पास पहुंच गए और उनके लिए चाय मंगवाने लगे। इसपर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं।

लखनऊ की हजरतगंज पुलिस थाना पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन केस दर्ज कराए गए थे। बताया गया है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है।

सपा Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय

वहीं, 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था।

Exit mobile version