Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बांके बिहारी मंदिर के निकट हुई दुर्घटना पर अखिलेश ने जताया शोक

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मथुरा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के निकट एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने हादसे पर दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने भाजपा सरकार से मलबे में दब जाने से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था किये जाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मथुरा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था देखी। महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने स्थानीय चिकित्सालय में एमआरआई मशीन न होने की जानकारी सीएमओ को दे दी है। भाजपा सरकार को तत्काल घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Exit mobile version