Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कन्नौज से अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन, रामगोपाल यादव रहे मौजूद

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), कन्नौज से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जिसके लिए अखिलेश यादव ने गुरुवार को निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को कन्नौज सीट पर मतदान होगा। इसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

दरअसल, साल 1999 से 2019 तक कन्नौज सीट पर मुलायम परिवार का ही कब्जा रहा है। साल 1999 में यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव कन्नौज की सीट से चुनाव लड़़े थे।  मुलायम सिंह के बाद एक उपचुनाव और दो लोकसभा चुनाव में इस सीट से 3 बार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फतह हासिल की।

सबसे बड़ी हार का रिकार्ड बनायेगी भाजपा: अखिलेश यादव

साल 2014 में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव इस सीट से चुनाव लड़ीं और उन्होंने जीत भी दर्ज की, लेकिन 2019 में सुब्रत पाठक ने डिंपल को हराकर समाजवादी पार्टी के इस गढ़ में सेंध लगा दी।

वहीं, इस बार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) से होगा। भाजपा सांसद पाठक ने भी गुरुवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया है।

Exit mobile version