Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘आरोप लगाने से पहले…’, जानें किस पर भड़क गए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए ‘DNA’ वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने (Akhilesh Yadav) पलटवार करते हुए कहा है कि आरोप लगाने से पहले फुल फॉर्म तो जान लेते और अगर जानते भी होते तो बोल नहीं पाते।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सपा के गढ़ करहल विधानसभा क्षेत्र में बरनाहल स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में बोले थे कि गुंडई और अत्याचार सपा के डीएनए में है। कन्नौज का नवाब सिंह यादव इनका चेहरा है। भाजपा की सरकार में प्रदेश निवेश का हब बन रहा है। हम युवाओं को रोजगार दे रहे हैं, 2017 से पहले ऐसा नहीं होता था।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने किया पलटवार

इसी बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav)  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि आरोप लगाने से पहले फुल फॉर्म तो जान लेते। इसके बाद उन्होंने डीएनए का फुल फॉर्म लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री फुल फॉर्म जानते भी होते तो बोल नहीं पाते। इस पोस्ट में सपा प्रमुख ये आरोप भी लगा रहे हैं कि अरबों-करोड़ों में सांसद-विधायक की भर्ती करवाने वाले लोग जितना कम बोलें, उतना ही उनके सम्मान के लिए अच्छा है।

गौरतलब है कि बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ सपा के गढ़ मैनपुरी पहुंचे थे, यहां से उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  पर एक के बाद एक कई हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि सपा के डीएनए में ही अराजकता और गुंडागर्दी है। कन्नौज कांड का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि सपा का ‘नवाब ब्रांड’ जगजाहिर है। यही इनका असली चरित्र है।

सीएम योगी ने यह भी कहा था कि सपा के शासन में हर नौकरी नीलाम होती थी। उन्होंने अखिलेश (Akhilesh Yadav)  और उनके चाचा शिवपाल पर लूट खसोट का गंभीर आरोप भी लगाया और कहा कि इन्हें प्रदेश की चिंता नहीं थी। मगर आज हालात बदल चुके हैं। बहन-बेटियों की इज्जत से खलने वालों का तगड़ा सबक सिखाया जाता है।

‘बुलडोजर पर सबका हाथ सेट नहीं होता…,’ अखिलेश के तंज पर सीएम योगी का पलटवार

इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। सपा प्रमुख का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है।

उनके इस बयान पर सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति का हाथ सेट नहीं हो सकता है। दंगाइयों के आगे नतमस्तक होने वाले लोग ये नहीं कर सकते हैं।

Exit mobile version