• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने सैफई में किया ध्वजारोहण, सीएम योगी पर लगाया ये आरोप

Writer D by Writer D
15/08/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। इटावा के सैफई पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री के बयानों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि देश में मणिपुर जैसी डरावनी हिंसक घटनाएं दोबारा न हों, इसका हर देशवासी को संकल्प लेना पड़ेगा।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि लाल किले से कही जाने वाली बातों में जो निर्णय हों वो मानवतावादी हों। हम लोगों ने हमेशा कहा है ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब हैं भाई-भाई’। वहीं परिवारवाद के सवाल पर सीएम योगी पर हमला बोलेत हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का परिवारवाद देखना चाहिए। वो हमसे पहले परिवारवाद के उदाहरण बने हैं। हम लोग तो बाद में हैं। बीजेपी ने और उन्होंने खुद परिवारवाद अपनाया है।

‘किसी भी बेटी या महिला के साथ ऐसा व्यवहार न हो’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी देश में ऐसा नहीं हुआ होगा, जो मणिपुर में हुआ है। हम लोगों को अपील भी करनी चाहिए कि मणिपुर के लोग जिस प्रेम और सद्भावना के साथ मिल-जुलकर रह रहे थे, वैसे ही रहें। इस तरह की घटना दोबारा न हो। न केवल मणिपुर बल्कि देश के किसी भी कोने में किसी भी बेटी या महिला के साथ इस तरीके का व्यवहार न हो।

‘किसान, गरीब, नौजवान और सुरक्षा पर विचार करें’

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दुनिया में हमारे देश की सबसे ज्यादा आबादी है। नौजवानों की संख्या भी बढ़ी है। हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि किसान कैसे खुशहाल हो। हर नौजवान के हाथ में कैसे नौकरी और रोजगार हो। पढ़ाई और शिक्षा का स्तर कैसे बेहतर हो। गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलें। साथ ही सुरक्षा की भावना कैसे पैदा हो, इस पर विचार करना चाहिए।

वीर रणबांकुरों व उनके परिजनों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

सपा प्रमुख ने कहा कि हमें अपने देश की यूनिटी और डायवर्सिटी को लेकर चलना होगा। दुनियां बहुत आगे बढ़ी है, जिस रूप में हमारा देश आजाद हुआ था, जो हमारी सीमाएं थीं वो सिकुड़ी हैं। हमारा देश कैसे मजबूत हो और सीमाएं सुरक्षित हों, इस पर विचार करना चाहिए।

‘म भ्रष्टाचार के मामले में कहां खड़े हैं?’

अर्थव्यवस्था के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि भारत की इतनी आबादी है, लोगों की आगे बढ़ने की इच्छा है, सरकार अपना योगदान कम भी दे, उसके बावजूद भी यहां की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। समस्याओं को देखते हुए लोकतंत्र में जो स्वतंत्रता होती है, उसमें हम कहां खड़े हैं? प्रेस की आजादी में हम कहां खड़े हैं? हम भ्रष्टाचार के मामले में कहां खड़े हैं? इन बातों पर भी विचार करना चाहिए।

Tags: 77th Independence Dayakhilesh yadavEtawah newsIndependence Dayindependence day 2023safai news
Previous Post

वीर रणबांकुरों व उनके परिजनों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

Next Post

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार पहलवान हुआ खेल से हुआ बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Next Post
Vinesh Phogat

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार पहलवान हुआ खेल से हुआ बाहर

यह भी पढ़ें

अयोध्या की रामलीला

मैं बेरी सुग्रीव पियारा, कारन कवन नाथ मोहिं मारा

23/10/2020
amit shah

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

17/02/2022
madalsa sharma

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के पीछे पड़ा भूत

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version