Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा, कहा- संकल्प लेने वाले उसे पूरा करने की भी कोशिश करें

akhilesh yadav

akhilesh yadav hoisted tiranga

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जहां सारा देश स्वतंत्रता दिवस मना है वहीं इसके सामने चुनौतियां भी हैं। देश के आगे महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्या सामने है। लेकिन सत्ता में बैठी सरकारें अपने हित के लिए इन विषयों पर ध्यान देने के बजाय हिंदू-मुसलमान में बांटने का काम कर रही हैं। लोगों को इनकी मंशा से सावधान रहना चाहिए। आज जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हो गई है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने संबोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लाल किले पर खड़े होकर संकल्प लेते हैं वे उसे पूरा करने की भी कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के आधार पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। इससे वे देश को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को तुच्छ साबित करने पर तुली है सरकार : सोनिया गांधी

राजस्थान में दलित युवक की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि जाति और छुआछुत ने समाज को पीछे ले जाने का काम किया है। सभी को संविधान को ध्यान रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस और गठतंत्र दिवस को हर्षोउल्लास से मनाने का काम किया है।

Exit mobile version