• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घाटी के सियासी मैदान में उतरेगी ‘साइकिल’, कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ेगी सपा

Writer D by Writer D
28/08/2024
in राजनीति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में सितंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों में चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। इन चुनाव में नए धुरंधर भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। इन्हीं में से एक है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) , जो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए जी तोड़ कोशिशें कर रहे हैं। राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने और दूसरे राज्यों में अपना विस्तार करने के लिए समाजवादी पार्टी जम्मू कश्मीर की सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनावी तैयारी के लिए जियालाल वर्मा को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वर्मा ने प्रत्याशियों के नामों की सूची भी अखिलेश यादव को सौंप दी है। आज इस सूची का ऐलान हो सकता है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बिना कांग्रेस के गठबंधन के उतर रही है। सपा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कश्मीर के कांग्रेस गठबंधन में सपा को जगह नहीं मिल पाई है।

मुस्लिम बहुल सीटों पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) की नजर

सपा जम्मू-कश्मीर की सात सीटों पर उम्मीदवारों उतारने की तैयारी कर रही है। ये सीटें मुस्लिम बहुल हैं। पुलवामा, राजपोरा, कुलगाम, सोपोर, अनंतनाग, और किश्तवाड़ वो सीटें हैं। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को जम्मू-कश्मीर में गठबंधन में कोई सीट मिले, इसकी उम्मीद कम है।

संकट में बांग्लादेश का चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चारों आयुक्त इस्तीफा देने को तैयार

इसके बावजूद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कश्मीर में किस्मत आजमाने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा नहीं सपा कश्मीर में पहली बार चुनाव लड़ रही है। सपा यहां पहले भी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व विधायक और सांसद शेख अब्दुल रहमान सपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

लोकसभा चुनाव में बनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सीटें पर जीत दर्ज की है। लोकसभा में 37 सांसदों के साथ समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं और पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में लग गए हैं। जिसके लिए महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में गठबंधन से सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ इन प्रदेशों में उनकी बात बनती नहीं दिख रही है।

Tags: J&K electionsJammu NewsLucknow NewsNational news
Previous Post

संकट में बांग्लादेश का चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चारों आयुक्त इस्तीफा देने को तैयार

Next Post

सपा-कांग्रेस के अंदर घुस गई है जिन्ना की आत्मा, जब मौका मिलेगा दंगा कराएंगे: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान: ए के शर्मा

13/03/2026
Registry
उत्तर प्रदेश

रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
Next Post
CM Yogi

सपा-कांग्रेस के अंदर घुस गई है जिन्ना की आत्मा, जब मौका मिलेगा दंगा कराएंगे: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के दाम

24/12/2020
Prabhu Deva

50 साल की उम्र में चौथे बच्चे के पापा बना एक्टर, घर में गूंजी बेटी की किलकारी

12/06/2023
kanwariyas

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

13/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version