Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘…. इसलिए AAP के साथ खड़े है’, अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाया आईना

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए उनकी पार्टी ने ‘आप’ के साथ खड़े होने का फैसला किया है। हालांकि, सपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। अखिलेश यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को भी बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ‘आप’ मजबूत है और हमने उनके साथ खड़े होने का फैसला किया है। सवाल दिल्ली का है और हमारा लक्ष्य है कि भाजपा हार जाए। कांग्रेस और ‘आप’ का भी यही लक्ष्य है।”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा, “इंडिया गठबंधन बरकरार है। मुझे याद है कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, गठबंधन उसे समर्थन देगा।”

इससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने स्वीकार किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक “विभाजित हो जाएगा।”

एएनआई से बात करते हुए डी राजा ने कहा, “यह एक फैक्ट है कि विपक्ष विभाजित है। यह बात सभी जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ अपने दम पर लड़ रही है, कांग्रेस अपने दम पर लड़ रही है, वामपंथी दल जहां भी लड़ने में सक्षम हैं, वहां लड़ रहे हैं और अन्य दलों में से कुछ दलों ने ‘आप’ को समर्थन देने की घोषणा की है। इसलिए, यह एक फैक्ट है कि इंडिया ब्लॉक विभाजित है।

50 दिनों से अनशन कर रहे किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले ही सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने 59 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Exit mobile version