• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जातीय जनगणना के आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को कहा कि सामाजिक न्याय, समानता के लिये जातीय जनगणना की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ायेगी।

सकरा जैदपुरा गांव के लुटावन ग्रुप आंफ इन्टर कालेज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद श्री यादव ने कहा “समाजवादियों से हम लोगां को विरासत में समाजवादी आंदोलन मिला है। जो समाजवादी आंदोलन हमारे नेताओं ने दिया है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव, स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव और रामकरन दादा ने समाजवादी विचार के लिए बहुत संघर्ष किया है।”

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ेगा। हम गांव-गांव जायेंगे और लोगों को समझाएंगे। जिनकी आबादी ज्यादा है उनकी गिनती होना जरूरी है। हमारा वादा था कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती तो तीन महीने में जातीय जनगणना करा देते।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास नहीं विनाश की ओर ले जा रही है। जनता को धोखा देने और दिखावे के लिए उद्योगपतियों से एमओयू किया जा रहा है। यह सरकार ऐसी-ऐसी कम्पनियों से एमओयू कर रही है जो एक कमरे में चल रहे है। अब तो जिलों जिलों में एमओयू के लिए व्यापारी खोजे जा रहे हैं। यह सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों से एमओयू कर रही है। सरकार 20 लाख करोड़ के एमओयू का दावा कर रही है इससे पहले इन्वेस्टर समिट में पांच लाख करोड़ का एमओयू का दावा किया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।

उन्होने कहा कि आज कल जो भी सूट और टाई में दिख रहा है भाजपा सरकार उससे एमओयू कर ले रही है। एमओयू के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है। जनता जानना चाहती है कि सरकार बड़े-बडे़ सपने दिखा रही है लेकिन विकास और रोजगार कब दिखाई देगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की धान समेत हर फसल की लूट हो गयी। फसल की कीमत नहीं मिली।

आरपी यादव सुलतानपुर जेल में शिफ्ट, शिवपाल बोले दुर्भाग्यपूर्ण

श्री यादव ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती है। लोकतंत्र और संविधान में कही नहीं है कि किसी के साथ भेदभाव किया जाये। भाजपा सरकार समाजवादियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान कर रही है। बुलडोजर संस्कृति वाली यह सरकार याद रखे अगर आज बुलडोजर चल रहा है, समय बदलेगा तो यह बुलडोजर बनना बन्द नहीं होगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, इस सरकार में लूट देखनी हो तो बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में देखा जा सकता है, जिसे प्रधानमंत्री ने उदघाटन किया और अगले ही दिन टूट गया। उन्होने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है गरीबी बढ़ गयी है, बिजली, डीजल, पेट्रोल, खाद, डीएपी सब मंहगा हो गया है। लेकिन एक उद्योगपति की सम्पति लगातार बढ़ती गयी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले दम पर अगला चुनाव लड़ेगी और साइकिल पर सवारी करके चलेंगे। राजनीति में अब कोई प्रयोग या नया गठबंधन नहीं होगा। जो साथी साथ हैं उनको लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी का भरोसा किसानों, नौजवानों पर है। भाजपा गरीबों को धोखा देने वाली और विनाश करने वाली पार्टी है। देश और प्रदेश की दशा समाजवादी ही सुधार सकते हैं।

Tags: gajipur news
Previous Post

आरपी यादव सुलतानपुर जेल में शिफ्ट, शिवपाल बोले दुर्भाग्यपूर्ण

Next Post

उप्र में 53 लाख से ज्यादा वृद्ध पेंशनर्स का आधार प्रमाणित

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Next Post
Aadhaar card

उप्र में 53 लाख से ज्यादा वृद्ध पेंशनर्स का आधार प्रमाणित

यह भी पढ़ें

Bulldozers

प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ गरजता रहेगा बुलडोजर

07/06/2022
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, सिब्बल के बाद इस कद्दावर नेता ने उठाया सवाल

20/11/2020
JEE Mains Result

JEE Mains रिजल्ट घोषित, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर

25/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version