Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भगवान राम तो सभी के हैं

जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

जहरीली शराब का धंधा

 

इटावा । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम सभी के हैं। वह केवल भाजपा के नहीं हैं। सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि भगवान राम व भगवान कृष्ण तो सभी के हैं।

श्री यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार थे, जो सभी के हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी नवरात्रि उत्सव के दौरान देवियों की पूजा करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। अब मुझे बताएं कि क्या ये देवियां भी भाजपा की हैं?

मिशेल ओबामा बोलीं-डोनाल्ड ट्रम्प हमारे देश के लिए गलत राष्ट्रपति

श्री यादव ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। भाजपा केवल भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की सबसे कम परवाह कर रही है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बलात्कार, अपहरण और हत्यारोपियों को क्यूं बचा रही है?

यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में भर्ती

अलीगढ़ में एक पुलिस कर्मी द्वारा कथित तौर पर भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के साथ मारपीट की घटना का भी श्री यादव ने जिक्र किया। कहा कि भाजपा विधायक और पुलिस ‘ठोक दो’ सिद्धांत में विश्वास करते हैं, लेकिन वे खुद अब भ्रमित होने लगते हैं। उन्हें यही नहीं पता है कि किसे ठोकना है और किसे नहीं? अब जब उनके मुख्यमंत्री विधानसभा में कहेंगे कि ‘ठोक दो’, तो ऐसी ही चीजें होंगी। अखिलेश ने कहा कि सपा विकास और प्रगति के नाम पर वोट मांगती रहेगी।

Exit mobile version