• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने लॉंच किया थीम सॉन्ग, योगी सरकार पर इस अंदाज में कसा तंज

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी छह महीने से अधिक का वक्त बचा है, लेकिन सूबे में सियासत तेज हो गई हैं। इस समय सभी राजनीतिक दल गठबंधन करने की कवायद के साथ जीत की रणनीति बनाने में पूरी मुस्‍तैदी से जुटे हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर एक थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया है। इसे सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘सुख दुख में साथ निभाया है, सुख दुख में साथ निभाएंगे।’

सुख दुःख में साथ निभाया है
सुख दुःख में साथ निभाएँगे pic.twitter.com/LxyBYnrfZP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 27, 2021

यही नहीं, इस वीडियो में समाजवादी पार्टी ने कोरोना काल के दौरान लोगों को परेशान होते हुए दिखाने के साथ सूबे की योगी सरकार की तमाम कमियां पर नजर डाली है। वहीं, कोरोना की महामारी के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करते दिखाया है। साफ है कि सपा भाजपा सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रही है। वैसे भी अखिलेश यादव ने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार पर सही प्रकार से रणनीति नहीं बनाने के लिए लगातार हमले किए थे।

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED ने तलब की रिपोर्ट

बहरहाल, यूपी पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ने सिर्फ भाजपा को अच्‍छी खासी टक्‍कर दी बल्कि कई जिलों में अच्‍छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं, मौजूदा दौर में यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत तेज है और यहां पर भी भाजपा और सपा में ही सीधी टक्कर दिख रही है। हालांकि अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में उनके प्रत्‍याशियों को पैसे के लालच के अलावा डराने के आरोप भी लगाए हैं।

यूपी की सत्‍ता पर काबिज भाजपा पिछले कुछ महीनों से लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रही है। जबकि सपा और बसपा का भी बैठकों का दौर जारी है। सपा भी छोटे-छोटे दलों के साथ 2022 के लिए गठबंधन की संभावना तलाश रही है, तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के साथ उत्‍तराखंड विधनसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और बाबू सिंह कुशवाहा के भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में 100 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsAkhilesh Yadav theme songakhilesh yadav tweetAkhilesh Yadav updatesUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजेन खान बोले श्वेता मेरी पहली और आखिरी गलती

Next Post

बिग बॉस 15 में हिस्सा होने की बात को लेकर अंकिता ने लगाया विराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Expressway
उत्तर प्रदेश

देश में बने हर 10 में 6 किलोमीटर एक्सप्रेसवे होंगे यूपी में

20/06/2025
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public
Main Slider

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

20/06/2025
CM Mohan Yadav
राजनीति

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

20/06/2025
Draupadi Murmu
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Ali Ahmed
Main Slider

माफिया अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, जानें पूरा मामला

20/06/2025
Next Post

बिग बॉस 15 में हिस्सा होने की बात को लेकर अंकिता ने लगाया विराम

यह भी पढ़ें

lightning

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, तीन झुलसे

18/07/2021
DetelPro launched the cheapest oximeter in India

DetelPro ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर, जानें कीमत

03/06/2021
Asia Cup

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, स्मृति मंधाना ने कही ये बात

24/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version