Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने आज़म खान से की मुलाकात, राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

नई दिल्ली/लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को आजम खान (Azam Khan) का हाल जानने दिल्ली पहुंचे। आजम पिछले 3 दिन से गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। आज वह डिस्चार्ज होकर यूपी सदन दिल्ली के सरकारी आवास पहुंच गए। उनकी इस मुलाकात के अब कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान अखिलेश ने आजम खान को 28 सितंबर को राज्य और 29 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण भी दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुलायम सिंह यादव सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस अधिवेशन में अखिलेश दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। पिछली बार 2017 में अधिवेशन में अखिलेश को पहली बार पार्टी की कमान सौंपी गई थी।

28 को राष्ट्रीय सम्मेलन, 29 को राज्य सम्मेलन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय व राज्य सम्मेलन बुलाया है। ये दो दिनी सम्मेलन लखनऊ में आयोजित होंगे। यह पार्टी का 11वां सम्मेलन होगा। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सम्मेलन 28 सितंबर और राज्य सम्मेलन 29 सितंबर को होगा।

सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के सम्बंध में चर्चा होगी। इसके अलावा सम्मेलन में देश, प्रदेश की राजनीतिक, आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मालूम हो कि सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर अन्य सभी कमेटियां भंग कर दी हैं।

सीएम योगी ने किया बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

पार्टी अभी बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रही है। प्रदेश कार्यालय में करीब 50 विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता अभियान से जुड़ी रसीद जमा हैं।

Exit mobile version