Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुरादनगर हादसे में 18 लोगों की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर में आज हुए हादसे में 18 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा के गम्भीर घायल होने की दुर्घटना हृदय विदारक है।

हृदय विदारक हादसा : मुरादनगर श्मशान घाट के गैलरी की छत गिरने से 18 लोगों की मौत

उन्होंने मृतक आश्रितों से शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने कहा कि मुरादनगर में श्मशान घाट की गैलरी की छत गिरने से यह दुर्घटना होना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही भी जाहिर करती है। उन्होंने घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version