Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के दो विधायकों के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत हुए दो विधायकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  कहा कि लखनऊ पश्चिम और औरैया की सदर विधानसभा से भाजपा के विधायकों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन, अत्यंत दुःखद है। दिवंगत आत्माओं को भगवान शांति दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ। दोनों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है।

रेमडेसिवर की कालाबाजारी करते हुए दो युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद

बता दें कि, औरैया सदर के विधायक रमेश दिवाकर की कल शुक्रवार सुबह कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कल देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया था।

Exit mobile version