• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव हारने के बाद केवल यादव और मुसलमान पर हो रही कार्रवाई: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/09/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को अचानक कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने वाले परिवारों से भी मुलाकात की और फिर पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा को घेरते हुए बड़े बयान दिए। अखिलेश ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि एनकाउंटर का निशाना टांग (पैर) पर जाता है। बड़े पैमाने पर टांग में गोली लगी है। इसका नाम हाफ एनकाउंटर है। यह सब फर्जी एनकाउंटर हैं। एनसीआरबी का डाटा है, सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में हैं। क्या एनकाउंटर से हमारी माताएं बहनें सुरक्षित हो गई हैं? जो भी फर्जी एनकाउंटर हुए और फर्जी एनकाउंटर का एक तरीका है, जांच जरूर होनी चाहिए और कार्रवाई जरूर होगी।

सपा विधायक जाहिद बेग पर एफआईआर मामले में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस सरकार की नियत साफ नहीं है। चुनाव हारने के बाद केवल यादव और मुसलमान पर कार्रवाई हो रही। वो विधायक सपा का है (जाहिद बेग) और मुस्लिम है इस लिए कार्यवाही हो रही है।

कालका से कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली

एक देश एक चुनाव पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा, “बीजेपी चाहती है वन नेशनल वन इलेक्शन, उसके साथ वन डोनेशन, एक बार डोनेशन मिल जाए वो ठीक है। बीजेपी चुनाव आयोग को भी आउट सोर्स करना चाहती है। वन नेशन वन इलेक्शन बहुत बड़ी साजिश है। साधु, संत, ऋषि, मुनि, आचार्य, किसी के बारे में हम समाजवादियों ने कभी टिप्पणी नहीं की। हम लोगों ने जो टिप्पणी की है, मठाधीश मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की है। हम लोग कभी किसी पर टिप्पणी नहीं करते।

उन्होंने कहा कि जनता 10 सीट हराएगी। बीजेपी को विधानसभा हराएंगे और कुर्सी छीनी जाएगी। जात के आधार पर बीएलओ और एसडीएम नियुक्त हो रहे हैं। बुलडोजर का स्टेयरिंग उखड़ गया है। दोनों लोग पार्किंग में खड़े होंगे। चलने वाले और चलाने वाले। गुरसहायगंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने वाले लोगों की सरकार मदद करे। इलाज में देख भाल करे। कन्नौज की सब सुविधाओं को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया, लोगों पर मुकदमे हो रहे हैं। जनता उनका (बीजेपी) साथ नहीं देगी। 2027 के चुनाव में जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी। बीजेपी का सफाया होने जा रहा।

Tags: akhilesh yadavkannauj newsLucknow News
Previous Post

जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहे महंत दिग्विजयनाथ : सीएम योगी

Next Post

भगवान किस रूप में दर्शन दे दें, कोई नहीं जानता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
CM Mohan Yadav
राजनीति

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

06/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल को लूटने की परत-दर-परत जांच होगी : केशव प्रसाद मौर्य

06/05/2026
Next Post
CM Yogi

भगवान किस रूप में दर्शन दे दें, कोई नहीं जानता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि पर देवी दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

30/09/2021
Nails

खूबसूरत और मजबूत नाखून पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

18/09/2024
fire brokeout in chemical factory

भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 24 लोग घायल

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version