• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्नौज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- विकास की रुकी सुगंध को बढ़ाने का काम करेंगे हम

Writer D by Writer D
10/05/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। कन्नौज लोकसभा सीट पर INDIA गठबंधन की शुक्रवार को संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने क​हा कि ये कन्नौज के हमारे लोग इस बार हमें ना केवल जिताने जा रहे हैं बल्कि देश की बड़ी जीतों में कन्नौज का नाम शामिल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पहला चुनाव भी कन्नौज से लड़ा था। कन्नौज को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने का काम किया है, कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं।

नाले की गैस से चाय बना रहे थे, ये लोग झूठे हैं

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने क​हा कि समाजवादी सरकार के किए हैं। जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है, लेकिन हमने कभी हाइवे को धुलवाया नहीं होगा। वैसे तो चोरों में झगड़ा तभी होता है जब बंटवारा ठीक से ना हो, मुझे वो दिन भी याद हैं जब बादलों की वजह से रडार से दिखाई नहीं दे रहा था, नाले की गैस से चाय बना रहे थे, ये लोग झूठे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने क​हा कि ये लोग हमारे आपके और संविधान के पीछे पड़े हैं। हम अपने कन्नौज के लोगों को भरोसा दिलाते हैं जो विकास की सुगंध रुकी है उसे बढ़ाने का काम करेंगे। अब तो बीजेपी की हार होने में चार कदम, चार चरण बाकी हैं और ये चौथे चरण का चुनाव बिल्कुल बीच का चुनाव है, अभी तक वो बहुत नीचे जा चुके हैं।

जो संविधान खत्म करेगा हम उसकी जमानत जब्त करेंगे : संजय सिंह 

राज्यसभा सांसद संजय सिंह कहा कि ये लोग आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, ये लोग संविधान खत्म करना चाहता हैं। अरे जो बाबा साहब का संविधान खत्म करेगा हम उसकी जमानत जब्त करेंगे।

अदाणी-अंबानी पर घेरा, तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया: राहुल गांधी

संजय सिंह कहा कि बीजेपी के लोग इतनी नफरत करते हैं, इतना अपमान करते हैं कि जो 5 साल मुख्यमंत्री रहे उनके घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब अखिलेश जी मंदिर गए तो उसे धोया, पिछड़ों से इतनी नफरत इतना अपमान करने का काम करते हो।

ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है

वहीं, संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी की कन्नौज से बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, भाजपा जीतेगी तो संविधान खत्म हो जाएगा।  यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, श्मशान भी होना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में गांव-गांव को श्मशान बना दिया। आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाले नहीं हैं।

Tags: akhilesh yadavkannauj newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं को दी चारधाम यात्रा के शुभारंभ की बधाई

Next Post

इस आक्रामक बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Colin Munro

इस आक्रामक बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

यह भी पढ़ें

attacked on bus

केमिकल फैक्ट्री में एसिड टैंक में हुआ भीषण विस्फोट, 200 फीट कट कर दूर गिरा ऑपरेटर का पैर

10/01/2021

Bigg Boss 14: जाने रेडियो मिर्ची के RJ रह चुके टीवी ऐक्टर शार्दुल पंडित के बारे में

26/10/2020

बार-बार मुख्यमंत्री बदलना उत्तराखंड की जनता का अपमान : कांग्रेस

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version