Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव बोले-किसानों का आंदोलन जायज, मोदी सरकार उनके हित में ले फैसला

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

सैफई। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सैफई मतदान के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव का असर आगामी चुनावों पर पड़ेगा।

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर किसान आंदोलन का किया समर्थन, कही ये बात

उन्होंने किसानों को विपक्ष द्वारा बरगलाने के पीएम नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी के लोग बहुत ट्रेंड हैं। अगर दिल्ली में तय हो जाए तो वे लोग दिन को भी अंधेरा बोलते हैं। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हाे रही है।

लखनऊ के मोहम्मद तौफीक ने उर्दू में हासिल किए शत प्रतिशत नंबर, रचा इतिहास

अखिलेश यादव ने कहा कि, किसान हमारा पेट भर रहा है और सैनिक सीमा पर रक्षा कर रहा है। किसान अगर दुखी हो जाएगा और आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा तो किसान केवल कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। महोबा जिले में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है। जबसे बीजेपी की सरकार आई है, तब से किसान आत्महत्या कर रहा है। लगातार ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं, जिससे बड़े लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

अखिलेश ने कहा कि किसानों से पूछिए कि उनको धान और मक्का की कीमत मिल पाई है? किसान जो आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगें जायज हैं। उनकी मदद होनी चाहिए। किसानों के पक्ष में फैसले होने चाहिए। भाजपा यह बताए कि समर्थन मूल्य आय दुगनी किसानों की कैसे हो?

 

Exit mobile version