Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मैं जिससे भी मिलता हूं, सरकार उससे सब कुछ छीन लेती है: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। सारस (Stork) से दोस्ती की वजह से चर्चा में आए आरिफ (Arif) से उनका दोस्त छीन लिया गया। खबर है कि वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसे लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि वे जिससे मिलने जाते हैं, सरकार उससे सबकुछ छीन लेती है। अखिलेश ने इस दौरान आजम खान और कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी का भी उदाहरण दिया।

दरअसल, अमेठी के गौरीगंज तहसील के जोधपुर मंडखा गांव में रहने वाले आरिफ और राजकीय पक्षी सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अखिलेश यादव ((Akhilesh Yadav)) भी मंडखा में आरिफ और सारस की दोस्ती देखने पहुंचे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित कर दिया। इसका अखिलेश यादव ने वीडियो भी शेयर किया।

अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कहा, वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

अखिलेश ने इस मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, मैं जिससे मिलने जाता हूं, सरकार उससे सबकुछ छीन लेती है। मैं सारस को दोस्त बताने वाले आरिफ से मिलने गया तो उससे सारस छीन लिया गया। मैं कानपुर में अपने विधायक से मिलने गया, तो उसका जेल बदल दिया गया। आजम खान और उनके परिवार का उत्पीड़न इस लिए किया जा रहा है, क्योंकि वे समाजवादी पार्टी के हैं।

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर छह गिरफ्तार

अखिलेश ने कहा, सारस तो खुला रहता था, लेकिन सरकार ने उसे पकड़कर पिंजड़े में बंद कर दिया। जो लोग लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, वे अलोकतांत्रिक हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी संत होकर सदन में झूठ बोलते हैं।

Exit mobile version