Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने कहा योगी सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने प्रशासन पर नियंत्रण पूरी तरह खो दिया है।

वैज्ञानिकों और वरिष्ठ डाक्टरों की तमाम चेतावनियों को अनसुना कर मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर दूसरे प्रदेशों के दौरे पर निकल गए और उनकी टीम इलेवन विश्राम में चली गई। नतीजा प्रदेश में कोरोना संक्रमण में न तो तेजी रूक रही है और नहीं इलाज के अभाव में मरने वालों की संख्या की वृद्धि रूक पा रही है।

हर तरफ हाहाकार चीख पुकार है पर भाजपा सरकार है कि वह आज भी बैठकों से खानापूरी कर रही हैं उसे लोगों की जान और तकलीफों की फिक्र नहीं। ऐसी संवेदनशून्य सरकार इतिहास में कभी नहीं आई।

योगी ने पीएम मोदी से कहा ‘कुछ स्वार्थी तत्व अफवाह फैलाने का कर रहे कुत्सित प्रयास’

उन्होंने कहा कि जो खब़रे आ रही है वे विचलित करने वाली हैं। बरेली में श्मसान भूमि कम पड़ गई। चबूतरे पर जल रही चिताएं। प्रयागराज में अंतिम संस्कार के नाम पर लूट मची है, लकड़ी के लिए मनमाने दाम वसूले जा रहा हैं। गाजियाबाद, आगरा और कानपुर में भी बुरे हालात हैं।

लखनऊ में तो सरकारी अकर्मण्यता से हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। यहां न एम्बूलेंस मिल रही है नहीं अस्पतालों में मरीजों की भर्ती हो रही है। सड़क पर या स्ट्रेचर पर ही लोग दम तोड़ रहे हैं। डाक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। जो साहस के साथ सेवा में लगे है प्रशासन उन्हें ही परेशान कर रहा है। उन्हें पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिल रही है।

Exit mobile version