Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पहली बारिश में ढही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवॉल, अखिलेश बोले- भाजपाई मॉडल का सच

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल पहली बरसात भी नहीं झेल सकी और भरभरा कर ढह गई।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि छह महीने पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हफ्ते में दो बार अयोध्या जाकर किस बात की समीक्षा और निगरानी करते थे कि उनको यह भ्रष्टाचार नहीं दिखा?

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उनकी यह अनदेखी ही अयोध्या में भ्रष्टाचार की जननी है जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री होने के नाते जी खुद हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देख लीजिए,यही है भाजपाई मॉडल का सच।

अब मोतीहारी में ढह गया पुल, 2 करोड़ की लागत से बन रहा था 50 फीट का ब्रिज 

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि अयोध्या को बीजेपी ने बेरहमी से लूटा है। अयोध्या में रेलवे स्टेशन की ढही बाउंड्रीवाल। उद्घाटन के बाद पहला प्री मानसून भी नहीं झेल पाई अयोध्या में बने नए रेलवे स्टेशन की बाउंड्रीवाल। लगभग 20 मीटर ढही। लगभग 6 महीना पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम उसका फल इन ढोंगी भ्रष्टाचारी भाजपाइयों संघियों को सदियों तक देगें।

Exit mobile version