Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए…, अयोध्या रेप केस मामले में बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। अयोध्या में हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। कुछ देर पहले मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईन खान की बेकरी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। वहीं, अब इस घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। भाजपा इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमलावर है। वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक न्यूज की कटिंग को शेयर करते हुए डीएन टेस्ट की मांग उठाई है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक्स पर लिखा कि, कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस मामले में प्रतिक्रिया दी गयी है। सपा की तरफ से कहा कि, भाजपा सरकार कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाले न कि उसपर सियासत करे।

दोषी को क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए।

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर गरजा बाबा का बुलडोजर, एक्शन जारी

सरकार मामले में पीड़िता की मदद करने की जगह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश में लगी है। पीड़िता को तत्काल 20 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करे सरकार।

Exit mobile version