Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, घूमेगा बदलाव का चक्का: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को लेकर पहले से सुरक्षा से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) से साइकिल से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएंगे। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का! एक्सप्रेव वे पर पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे हालांकि, एक लेन बंद होने से दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

महेंद्र सिंह धोनी बने इस बैंक ब्रांड एंबेसेडर, बेचेंगे ये प्रोडक्ट-सर्विसेज

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि PDA यात्रा में सब शामिल हैं, कोई ऐसा नहीं जो अलग हो रहा हो इससे। जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक- मुसलमान भाई की बात कर रहे है वहीं PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। ये यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल रही है।

Exit mobile version