Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा डेलिगेशन को संभल जाने से रोकने पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कर दी ये मांगे

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को पुलिस द्वारा सपा नेताओं को संभल जाने से रोकने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संभल जाने पर प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार शासन-प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है।

उन्होंने लिखा कि अगर सरकार इस तरह का प्रतिबंध उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फसाद करवाने का सपना देखा। उन्मादी नारे लगवाए, तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

भाजपा हार चुकी है-अखिलेश (Akhilesh Yadav)

लिखा कि भाजपा जैसे पूरी की पूरी कैबिनेट एक साथ बदल देते हैं, वैसे ही संभल में ऊपर से लेकर नीचे तक का पूरा प्रशासनिक मंडल निलंबित करें। उन पर साजिशन लापरवाही के आरोप में कार्रवाई करें। बर्खास्त भी करना चाहिए। किसी की जान लेने का मुकदमा भी चलना चाहिए। अंत में सपा मुखिया ने लिखा कि भाजपा हार चुकी है।

संभल जाना था डेलिगेशन

बताते चलें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।

संभल जाने से पहले पुलिस का एक्शन, सपा प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फ़साद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

Exit mobile version