Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जातीय जनगणना में भाजपा उन्हें आगे कर रही जिन्हें कुछ नहीं दिया: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को नोएडा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जातीय जनगणना नहीं कराने पर भाजपा सरकार को घेरा।

अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा लोकसभा में उस समय नेताजी, शरद यादव, लालू प्रसाद यादव एवं देश के और दक्षिण भारत के सभी नेता कांग्रेस पार्टी के पास गए थे कि जातीय जनगणना हो। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी बहुत होशियार पार्टी है। अपनी पार्टी के उन नेताओं को आगे कर रही हैं जिनको कुछ नहीं दिया। जातीय जनगणना के मुद्दे पर उप्र के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री क्या कहते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बहुत से जागरूक लोग समाज के आगे आए हैं जिन्होंने कहा है कि बिना जातीय जनगणना के जो हम जनता को सुविधा देना चाहते हैं, पॉलिसी बनाना चाहते हैं या ये जो योजनाएं जारी करना चाहते हैं उनसे मदद नहीं मिल पाएगी।

महंगाई पर सरकार को बरसे अखिलेश (Akhilesh Yadav)

नोएडा में एक जनसभा के दौरान मंच से अखिलेश यादव ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गेहूं का आटा कितने में खरीदते होंगे आप, आटा कितना महंगा हो गया, काली दाल कितने में खरीदते है आप, मूंग दाल, अरहर दाल कितने में हो गयी, सौ रुपये में दाल है की नहीं है।

कहा कि जो लोग पाम आयल का प्रचार करते थे, उससे कई लोग बीमार हो गए। उनका पाम आयल खाओगे जो पहले दुनिया में दो नंबर पर था, अब नंबर ही नहीं पता कहां चले गए।

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य और इकलौते गवाह की हत्या, अतीक अहमद पर आरोप

उल्लेखनीय है कि नोएडा दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सेक्टर-63 के वाजिदपुर गांव में राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही पार्टी और कई सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Exit mobile version