• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

Writer D by Writer D
06/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह पर तंज कसते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने युवाओं को भाजपा हटाओ,नौकरी पाओ का नारा दिया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav ) ने मंगलवार को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक्स पर पोस्ट किया “ शपथ के सामने दूसरी शपथ। हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोज़गार देना है। साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं को सौहार्दपूर्ण-सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे व आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करेनवाले दलों को जिताने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे। हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुँचाने की भी शपथ लेते हैं : भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ।”

इससे पहले सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav ) ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा नौजवानों को दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा करके सत्ता आयी थी। केन्द्र की भाजपा सरकार के 10 वर्ष में और उत्तर प्रदेश की सात साल की भाजपा सरकार बताये कि नौजवानों को कितनी नौकरियां दी।

सरकार का विदेशी पूंजीनिवेश लाने और युवाओं को नौकरी देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। न निवेश आया और न ही किसी बेरोजगार को नौकरी मिली। कोविड काल में युवाओं की नौकरियां चली गई और कारखाने बंद हो गये। जो कारखाने चल भी रहे थे वह आज बंद होने के कगार पर है। करोड़ों की संख्या में नौजवान बेरोजगार हुए। आज बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होने (Akhilesh Yadav ) कहा कि सच तो यह है कि भाजपा ने नौजवानों की नौकरी छीनने का काम किया है। जबसे भाजपा की डबल इंजन सरकार सत्ता में आयी है नौजवानों की नौकरियां छीनी जा रही है। सरकारी या गैरसरकारी संस्थानों की नौकरी में लोगों की छंटनी हो रही है। आज बेरोजगारी के चलते नौजवान युद्धग्रस्त देशों में नौकरी करने के लिए विवश है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते युवा नौजवान के सामने रोटी-रोजी का संकट है।

अभी पिछले दिनों प्रदेश के हजारों नौजवान युद्धग्रस्त इजरायल में नौकरी पाने की लाइन में लगे दिखे। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते नौजवानों की जिंदगी इस कदर नरक बन गई है कि उनके सामने कोई दूसरा विकल्प भी नहीं बचा है। देश का थका-हारा नौजवान अब भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेरोजगार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

Tags: akhilesh yadavcabinet expansionluknow newsup news
Previous Post

सीएम साय ने 208.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Next Post

23 किलो अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया औपचारिक शुभारंभ

21/06/2025
Air India
राजनीति

एअर इंडिया पर DGCA सख्त, तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाने के लिए कहा

21/06/2025
Panchayat Election
Main Slider

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आज से आचार संहिता लागू

21/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर

21/06/2025
International Yoga Day
उत्तर प्रदेश

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

21/06/2025
Next Post
arrested

23 किलो अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है: सीएम धामी

03/09/2022
Arrested for stealing flower pot kept for G-20

G-20 का गमला चुराने वाला गिरफ्तार, बरामद हुए चोरी फ्लावर पॉट

01/03/2023
sachin-vvs laxman

स्टेडियम में लक्ष्मण को याद आई सचिन की डेजर्ट स्ट्रॉम पारी

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version