लखनऊ। समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को बयान देते हुए कहा था कि योगी सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना पैसा क्यों खर्च कर रही है? यह समझ से परे है। अब उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए करोड़ों के दीए खरीदने की बात कही है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रहे हैं।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “उप्र के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर PDA सरकार उनके करोड़ों रुपये के दीये ख़रीदेगी, जिनसे उनकी इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे।”
उप्र के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उनके करोड़ों रूपये के दीये ख़रीदेगी, जिनसे उनकी इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे।
आज की भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उप्र के… pic.twitter.com/IVS370e3Lk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 18, 2025
बीजेपी पर बाहर से दीए खरीदने का आरोप
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर प्रदेश के दिया बनाने वालों को छोड़ बाहर से दीए खरीदने पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि आज की भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उप्र के प्रजापति समाज का हक़ मार रही है। हम चाहते हैं दीया भी उत्तर प्रदेश का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी। भाजपा दीपोत्सव के ठेकों में उत्तर प्रदेश के लोगों की उपेक्षा करके दीया तले अंधेरा करने का पाप न करे।
उन्होंने आगे कहा कि दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ, यही हमारी कामना है कि सच्ची दिवाली का उजाला हर घर तक पहुंचे।
क्रिसमस पर जगमगाते हैं शहर
अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने ये भी कहा कि पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं और यह सिलसिला महीनों तक चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए, हमें दीयों और मोमबत्ती पर क्यों खर्च करना और इतना क्यों दिमाग लगाना? हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? इसे हटा देना चाहिए।