Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता विपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आलू किसानों की परेशानी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आलू की फसल से किसानों की लागत तक नहीं निकल रही है। ऐसे में भाजपा सरकार का एमएसपी की मांग को ठुकराना किसानों की समस्या बढ़ाने वाला है। समस्या से घिरा आलू किसान अबकी सरकार बदलने वाला है। वहीं सपा नेता शिवपाल यादव ने भी आलू किसानों की समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

भाजपा सरकार द्वाराकिसानों से 650 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीद करने वाले फरमान के बाद शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है।

‘OBC आयोग के सदस्यों के जूते क्यों उतरवाए गए?’, अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में उप्र के आलू उत्पादक किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसमें आलू की लागत का लगातार बढ़ते जाना, कम दाम मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल, भंडारण के लिए टोकन न मिलना, कोल्ड स्टोरेज के बाहर रातें बिताना व एमएसपी की मांग का भाजपा सरकार द्वारा लगातार ठुकराना। उन्होंने कहा कि अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!

Exit mobile version