• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना, बोले- बीजेपी को बताया ‘घोटालों की सरकार’

Writer D by Writer D
12/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसको “घोटालों की सरकार” करार दिया और दावा किया कि बीजेपी के ‘झूठ का कारोबार’ उजागर होने लगा है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकारी और निजी कॉलेजों में आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश में फर्जीवाड़ा हो रहा है और योगी सरकार बेखबर बनी हुई है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि एनईईटी (2021) में शामिल हुए बिना सैकड़ों छात्रों को आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों में प्रवेश दिया गया। इसमें 891 प्रवेशों में धोखाधड़ी के सुराग मिले हैं। आरोप है कि जिस कंपनी के पास काउंसलिंग का ठेका था, उसने अपनी जिम्मेदारी अन्य कंपनियों पर डाल दी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि योगी सरकार ‘घोटालों की सरकार’ बन गई है और उसके झूठ का पर्दाफाश होने लगा है। उन्होंने कहा कि आयुष घोटाला सिर्फ एक बानगी है। जब पर्दा उठेगा, तो कई घोटाले सामने आएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के माथे पर लगा कलंक छिपेगा नहीं। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।

इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार निलंबन, जांच और बर्खास्तगी के बहाने जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि यह स्पष्ट है कि ऊपर के लोगों के संरक्षण के बिना आयुर्वेद कॉलेजों में प्रवेश के संबंध में धांधली संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांचकर्ता अब केवल छोटे कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार पर शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया।

जनता को गुमराह कर रहे सीएम योगी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्हें न तो उत्तर प्रदेश के लोगों की चिंता है और न ही सरकारी घोटालों के शिकार युवाओं के भविष्य की। उन्होंने आरोप लगाया, ”नियमों का पालन कर प्रवेश लेने वालों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई कॉलेजों की मान्यता भी अटकी हुई है। जांच प्रक्रिया में महीनों का समय बर्बाद होगा। इस सरकार में नियमों का पालन करना अपराध बन गया है। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को झूठे वादों की सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि खुद के वादों को पूरा करना पार्टी के एजेंडे में नहीं है।

Tags: akhilesh yadavcm yogiLucknow News
Previous Post

MCD Elections: AAP ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 70 महिलाओं पर जताया भरोसा

Next Post

आधी कीमत पर मिल रहा Redmi का स्मार्ट टीवी, यहां पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Gang Rape
Main Slider

लखनऊ में 11वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

11/10/2025
Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

11/10/2025
IGRS
उत्तर प्रदेश

जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल, मीरजापुर मंडल ने हासिल किया दूसरा स्थान

11/10/2025
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

11/10/2025
cm yogi
गाजीपुर

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

11/10/2025
Next Post
Redmi Smart TV

आधी कीमत पर मिल रहा Redmi का स्मार्ट टीवी, यहां पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

यह भी पढ़ें

पीपीई किट पहन कर आये प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र, कहा- कोरोना फैला रहा है

25/01/2022
petrol-diesel

रविवार को नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, चेक करें आज का रेट

11/07/2021
Hindu temple vandalized

तोड़े गए मंदिर की मरम्मत के बाद हिंदुओं को सौंपा, जल्द शुरू होगा पूजापाठ

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version