Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना है। भाजपा का काम नफरत फैलाना है। स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम की है। अरबों रुपये स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में अपने ऊपर दर्ज मामलों को सीएम खत्म न कराते तो चार्जशीट की फेहरिस्त बहुत लंबी होती। आसपा प्रमुख चंद्रशेखर बोले कि परिवर्तन जरूर आएगा।

सहारनपुर में मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनता से नगर निकाय चुनाव में सपा, आसपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार छह वर्षों में सपा सरकार के कार्यों को ही पूरा नहीं करा पाई है। आज जो बिजली मिलती है, उसके लिए सपा सरकार ने काम किया था।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने शहर में किया रोड शो

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मंगलवार को महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक और पार्षद पदों के प्रत्याशियों के लिए महानगर में रोड शो किया। इस दौरान सपा प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक में उत्साह का माहौल दिखा।

सपा उम्मीदवार के सियासी गीत पर भारी पड़ रही ‘जय श्रीराम’ की गूंज!

सपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ताकत झोंक दी थी। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि अखिलेश यादव आज वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह कार के माध्यम से सहारनपुर पहुंचे हैं। वहीं, दोपहर बाद उनका रोड शो थाना कुतुबशेर से प्रारंभ हुआ। रेंच के पुल, पुल कंबोहान और रायवाला होते हुए खाताखेड़ी स्थित वुडेन सिटी में रोड शो कर सपा प्रत्याशियों का प्रचार किया गया।

Exit mobile version