• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में हर दिन नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/01/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार में हर दिन नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में दवाओं के नाम पर लूट मची हुई है। मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लेकिन इसकी फिक्र न तो मुख्यमंत्री को है और न ही स्वास्थ्य मंत्री को। वे केवल वाहवाही लूटने और अखबारों में नाम छपवाने में व्यस्त हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दवाओं की खरीद में पिछले घोटालों की हुई जांच का नतीजा क्या हुआ? इधर फिर नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। इस घोटाले में ऊपर से नीचे तक की संलिप्तता हैं जिसके कारण दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ताजा मामला विटामिन ए से जुड़ा हुआ है। विटामिन ए की सीसी की खरीद को लेकर स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में विटामिन ए की घटिया दवा सप्लाई की गई। सप्लाई की गई विटामिन ए की दवा की गुणवत्ता बेहद घटिया पाई गई है। आम जनता और बच्चों के लिए जो विटामिन ए की सिरप अस्पतालों में सप्लाई की गई है वह सीसी में ही जम जा रही है। इसके पहले भी 16 करोड़ की घटिया दवाओं की खरीद का मामला सामने आया था। सरकार ने उसकी लीपापोती कर दी और जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में दवाओं में बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी का भी मामला सामने आया। भाजपा सरकार में ही 2021-22 में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना के तहत जो सामानों की खरीद हुई, उसमें भी बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ। इसमें भी अनुमानित 50 करोड़ का घोटाला हुआ। हालात यह है कि स्वास्थ्य विभाग में विभागीय मंत्री के आदेशों पर भी कार्यवाही नहीं हो रही है। विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक फर्म की जांच के लिए लिखा था। बताते हैं उस फर्म के लोग टेण्डर में अपनी शर्तें डलवाते हैं। मंत्री के पत्र पर सब आंखें मूंदे बैठे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, दो युवक हिरासत में

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आम जनता को गुणवत्तायुक्त और रियायती दरों पर दवाइयां देने में विफल है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं और न डॉक्टर। मरीजों को अस्पतालों तक ले जाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ने डायल 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन सेवाओं में भी तमाम घोटाले सामने आ रहे हैं। इस सरकार में सिर्फ लूट मची है। यह जानकारी सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा मंगलवार को पत्र जारी कर दी गई है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, 2024 तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

Next Post

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर व फिरोज को बलरामपुर जेल भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रंगों और लोकसंस्कृति के संग होली मिलन

02/03/2026
Artists indulge in Holi colours at CM's residence
Main Slider

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Next Post
Yakub Qureshi

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर व फिरोज को बलरामपुर जेल भेजा

यह भी पढ़ें

dark lips

काले होंठों को ऐसे बनाए खूबसूरत

10/07/2024
steal

लाखों की लूट का खुलासा, चोरी की नकदी समेत चार चोर गिरफ्तार

17/07/2021
Rafale deal

राफेल सौदे जांच के लिए फ्रांस ने नियुक्त किया जज, रडार पर कई VIP

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version