• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महसूस होता है कि मुख्यमंत्री भी हैं कार्यवाहक: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/06/2023
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुये बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति से महसूस हो रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यवाहक की भूमिका में है।

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार कार्यवाहक डीजीपी मिला हैं। इससे यही महसूस हो रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यवाहक हैं।”

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भू-माफिया बन गये है। मैनपुरी से लेकर अयोध्या तक भाजपा के नेता जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा सरकार अन्याय करा रही है। अधिकारी अन्याय कर रहे हैं। भाजपा सरकारी अधिकारियों के माध्यम से बेईमानी कर चुनाव परिणाम बदल देती है। जनता भाजपा के अन्याय के खिलाफ खड़ी होगी और मतदान करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)ने कहा कि देश और प्रदेश के लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। समाजवादी लोग बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने वाले है। डॉ राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होने  (Akhilesh Yadav)कहा कि जनता भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराज है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर हैं। गरीबों के साथ अत्याचार हो रहा है। भाजपा ने जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा कानून और संविधान को नहीं मानती है। लोगों की आवाज दबायी जा रही है। चुनाव से पहले ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बेटियों का अपमान कर रही है। माताएं, बहने, बेटियां सब देख रही हैं। लोकसभा चुनाव में ये सभी इस अपमान का करारा जवाब देंगी।

इससे पहले श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने औरैया में पार्टी के युवा नेता राहुल सविता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया और शोक संवेदना प्रकट की।

Tags: akhilesh yadavmainpuri news
Previous Post

दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल कैद की सजा

Next Post

तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
Next Post
Case Filed

तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

यह भी पढ़ें

नए भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया: सीएम योगी

18/01/2023
Emmanuel MacronFranceinternational News

इमैनुएल मैक्रों लगातार दूसरी बार बने राष्ट्रपति

25/04/2022
Sawan

सपने में शिवजी से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

22/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version