Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुछ लोग चले गए 2000 की नोटों की तरह, अखिलेश ने पार्टी छोड़ने वालों पर कसा तंज

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के जरिए उन नेताओं पर तंज किया जो हाल ही में सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। सोमवार की दोपहर को किए अपने किए ट्ववीट में उन्होंने (Akhilesh Yadav) लिखा कि ‘कुछ लोग चले गए 2000 की नोट की तरह’। इस ट्वीट आने के बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ उनके पक्ष में रीट्वीट हुए तो कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई।

ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) का यह ट्वीट उन बीजेपी नेताओं पर किया गया तंज है जो पिछले कुछ दिनों से बारी-बारी करके सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। सैनी के अलावा कुछ पूर्व सपा विधायक भी पाला बदलकर उस खेमे से इस खेमे में आ गए हैं।

सपा के खेमे में भाजपा ने लगाई सेंध, साहब सिंह समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

कुछ दिनों पूर्व सपा विधायक दारा सिंह ने पार्टी छोड़ी थी। तब पार्टी प्रवक्ताओं ने इसे विश्वासघात करार दिया था। विधायकों और पूर्व मंत्रियों के अलावा 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओपी राजभर भी एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं।

Exit mobile version