Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

52 साल के हुए अखिलेश यादव, बधाइयों का लगा तांता

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज 52 वर्ष के हो गये। उनके जन्मदिन पर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में जन्मे श्री यादव (Akhilesh Yadav) पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली संतान है। उनके जन्मदिन पर सैफई और पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरु हो गया है। इस अवसर पर भंडारा और रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी की गयी है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री यादव (Akhilesh Yadav) को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा “ समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav) को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दोनो राजनेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

Exit mobile version