Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) का बड़ा बयान सामने आया है। यहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वे कन्नौज से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) लड़ेंगे। साथ ही अखिलेश ने कहा कि वो बीजेपी उम्मीदवार को करीब 3 लाख वोटों से हरायेंगे। फिलहाल, यादव करहल सीट से विधायक हैं। बता दें कि, अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से ही शुरू किया था। उसके बाद साल 2004 और 2009 में भी वह कन्नौज से ही सांसद चुने गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने आज कन्नौज में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह से सूचना मिल रही है कि कई जगहों पर शिकायतें की जा रही है। ऐसे में सपा के ट्वीटर हैंडल से लगातार बताया जा रहा है कि किस तरह से चुनाव में बीजेपी और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से लूट की जा रही है। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा किमीडिया के जरिए ये जानकारी शासन और प्रशासन तक पहुंचेगी। ऐसे में कम से कम निष्पक्ष वोट पड़ेगा।

हमारा काम ही चुनाव लड़ना है- अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav )

बता दें कि, इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साल 2022 में भी लोकसभा चुनाव कन्नौज सीट से लड़ने के संकेत दिए थे। उस दौरान अखिलेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि क्यों, क्या करेंगे खाली बैठकर? हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां से पहला चुनाव लड़े थे, वहां फिर से चुनाव लड़ेंगे।

कुख्यात अनिल दुजाना को STF ने मिट्टी मिलाया, 64 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

सपा सुप्रीमों ने आगे कहा था कि कन्नौज उनकी कर्मभूमि है। यहां की जनता ने उन्हें तीन बार सांसद के रूप में चुना है। उन्होंने बताया था कि कन्नौज वासियों ने हमेश मुझे स्नेह और प्यार दिया है।

Exit mobile version