• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 जनवरी को अखिलेश यादव दाखिल करेंगे अपना नामांकन पत्र

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के सियासी समर में 31 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

इस अवसर पर मैनपुरी की अन्य विधानसभा सीटों के सपा उम्मीदवार भी अखिलेश यादव के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

पिछले दिनों अखिलेश यादव ने मैनपुरी करहल विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। अखिलेश यादव इस समय आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं।बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के तमाम बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरे हैं, ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव ने भी खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया।

हालांकि पहले वह चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे, पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रचार करने उन्होंने पूरा खाका तैयार किया था, लेकिन पार्टी स्तर पर हुए विचार विमर्श के बाद उन्होंने खुद मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ने का ऐलान किया और अब 31 जनवरी को वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं।मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अखिलेश यादव करहल से विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मुझे भरोसा नहीं, क्या पता गोली मार दें : अब्दुल्ला

मैनपुरी सपा संरक्षक पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी काफी है। पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर मुलायम सिंह देश के रक्षा मंत्री बने थे।

ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के लिए करहल विधानसभा सीट सबसे ज्यादा मुफीद मानी जा रही है। मुलायम सिंह यादव ने भी सपा से मैनपुरी जिले में ही पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस सीट पर सजातीय यादव वोटबैंक भी सर्वाधिक है। ऐसे में अखिलेश यादव करहल सीट से लड़कर आसानी से जीत दर्ज कर सकेंगे।

Tags: akhilesh yadavElection 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मुझे भरोसा नहीं, क्या पता गोली मार दें : अब्दुल्ला

Next Post

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
UP MLC Election Result

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

अश्लील फोटो वायरल

बहन की नन्द से युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो किया वायरल

12/11/2020
Aparna Nair

इस एक्ट्रेस ने घर में लगा ली फांसी, पुलिस घटना की जांच में जुटी

01/09/2023
Kangana Ranaut

2 करोड़ के नुकसान को लेकर BMC के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी कंगना रनौत

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version