Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जेल में बंद MLA इरफान सोलंकी से मिलेंगे अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

कानपुर। आगजनी, धमकाने सहित तमाम गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें पर जेल में बंद पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुप्पी साधे हुए थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन मैनपुरी चुनाव जीत के बाद अब अखिलेश यादव 20 दिसम्बर को जेल जाकर सपा विधायक से मुलाकात करेंगे।

सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आठ नवम्बर को जाजमऊ थाना में आगजनी, धमकाने सहित तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर विधायक फरार हो गया और सपा की ओर से 10 विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शहर आकर पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बावजूद सपा विधायक पर मुकदमों की संख्या बढ़ती ही गई और अन्तत: विधायक ने दो दिसम्बर को सरेंडर कर दिया।

विधायक का इतना बड़ा मामला होने के बावजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। इससे कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना रहा है। हालांकि कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे थे कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष कुछ निर्णय लेंगे। हुआ भी ऐसा और 20 दिसम्बर को अखिलेश यादव कानपुर आ रहे हैं।

किसानो को धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

नगर अध्यक्ष डाक्टर इमरान ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 दिसम्बर को कानपुर आ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके साथ ही जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से एक घंटे की मुलाकात जेल में करेंगे।

Exit mobile version