• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज तो अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के चार विधान परिषद सदस्य (एमएलएसी) टूटकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये हैं। सपा के धुरंधरों को साथ लाने के बाद प्रसन्न प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज तो अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी।

इसके साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं से कहा कि वह बूथ से लेकर शीर्ष स्तर के जिन भी नेताओं को भाजपा से जोड़ सकते हैं, जोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और मोदी-योगी के कार्यों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा के साथ आने का निर्णय लिया है। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी। यह लोग विपक्ष को और कमजोर करेंगे।

भाजपा के राज्य मुख्यालय दफ्तर पर पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा की मौजूदगी में बुधवार को सपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे एमएलसी नरेन्द्र भाटी, बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर के परिवार व एमएलएसी रविशंकर सिंह, गोरखपुर से सपा एमएलसी सीपी चंद्र और बुंदेलखण्ड क्षेत्र झांसी से सपा की एमएलसी रमा निरंजन और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की समाजवादी पार्टी पर यह मनोवैज्ञानिक तौर पर बड़ी जीत मानी जा रही है। भाजपा नेताओं के चेहरे पर यह साफ दिखाई भी दे रहा था।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सपा मुखिया अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं से आग्रह किया कि वह अपने पुराने सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें। सपा से चुन-चुन कर लोगों को लाएं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अशोक सिंघल और बाल ठाकरे को पुण्यतिथि पर किया नमन

स्वतंत्रदेव ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों को लगता है कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सुरक्षित है। कानून का राज है। जहां कानून का राज है, वहां शांति है। वहीं विकास है। आज यह सब लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कंठी माला पहनकर, तिलक लगाकर पशुपतिनाथ मंदिर से बाहर निकलकर उन्होंने भारत की संस्कृति, सभ्यता का संदेश दुनिया को दिया। कुम्भ में प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम व्यक्ति का पैर पखारकर उसका सम्मान किया। भाजपा और अन्य में यही अंतर है।

पत्रकारों ने भाजपा अध्यक्ष से जब पूछा कि अखिलेश यादव ने कहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बहुत खराब बना है, उस पर चलने से पेट और कमर में दर्द हो जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि वह(अखिलेश) आराम करें। उन्हें बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के दौरान जिस प्रकार से सपा के लोग घरों में बैठे थे, उन्हें अब भी घर में ही आराम करना चाहिए। भाजपा का गरीब से गरीब कार्यकर्ता मजदूरों की सेवा में लगा था।

Tags: Bjp newspolitical newsSwatantradevup news
Previous Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अशोक सिंघल और बाल ठाकरे को पुण्यतिथि पर किया नमन

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मथुरा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताः सीएम योगी

22/10/2024

बंद फैक्टरी में पुलिस का छापा, अवैध असलहों का जखीरा बरामद

08/09/2021
cotton clothes

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

12/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version