Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 से ज्यादा सीट : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था को खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।

अखिलेश ने ईवीएम पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि ईवीएम के बारे में मैं आज भी कह रहा हूं कि उस पर किसी को भरोसा नहीं है। हाल में अमेरिका का चुनाव मतपत्रों से हुआ। उसमें भी कई दिनों तक मतगणना हुई। मत पत्रों से मतदान कराने पर लोगों का भरोसा बहाल होगा। हालांकि यह लड़ाई अभी लड़ी नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े सारे लोग अपना वोट डाल देंगे तो भाजपा अपने आप हार जाएगी। सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी ईवीएम की व्यवस्था खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।

कुछ प्रतिबंधों के साथ जर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन

एक अन्य सवाल पर अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी। वहां तो महागठबंधन की सरकार बन रही थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता छीन ली।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की ‘टोपी’ पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की टोपी का जो लाल रंग है। वह हमारी क्रांति का, हमारे खून का रंग है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह कि यह हमारी भावनाओं का रंग है। मगर, हमारे मुख्यमंत्री के अंदर भावना ही नहीं है।

उन्होंने योगी पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि ढाई साल के बच्चे ने यह देख लिया कि कौन क्या है? हम भी कह रहे हैं कि एक तरफ लाल टोपी वाले की फोटो रख दें और एक तरफ खुद मुख्यमंत्री की फोटो रख दें। ढाई साल का बच्चा बता देगा कि कौन क्या है? मुख्यमंत्री योगी ने हाल में विधानसभा में ‘टोपी’ पर तंज करते हुए कहा था कि अब तो ढाई साल का बच्चा भी जानता है कि टोपी वाला ‘गुंडा’ होता है।

वांटेड पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है। उससे लगता है कि यह सरकार बौखला गयी है। भाजपा की सरकार जाने वाली है, इसीलिये सरकार की भाषा बदल गयी है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद तीन कृषि कानून जबरन पारित करा लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमत का अनादर कर कानून पारित कराने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार भी कर रही है। कानूनों को पारित कराने से पहले बहस होनी चाहिये। भाजपा लोकतंत्र को बिल्कुल खत्म करना चाहती है।

Exit mobile version