Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस आजादी की सुरक्षा में देशवासियों को सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना होगा: अखिलेश यादव

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को रविवार को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भारत को आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप मिली है। इस आजादी की सुरक्षा में देशवासियों को आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना होगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान की अपील की है।

सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, एक पुलिसकर्मी घायल

अखिलेश यादव ने कहा है कि हम सब समाजवादी 9 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है।

Exit mobile version