• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है यूपी सरकार ताकि…, अखिलेश यादव का आरोप

Writer D by Writer D
31/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को यूपी सरकार से महाकुंभ में प्रभावित श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा, भोजन और कपड़े उपलब्ध कराने को कहा। अखिलेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बुधवार को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के लिए जगह पाने की होड़ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने यह भी कहा कि हादसों की सच्चाई, आंकड़े छिपाना, साक्ष्य छिपाना है ये एक अपराध है। उन्होंने ने कहा कि यूपी सरकार और सीएम नैतिक रूप से जा चुके हैं, राजनीतिक रूप से भी, सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है ताकि मुआवजा ना देना पड़े, यूपी सरकार सारी जानकारी छिपा रही है। सरकार चाहती है कि जनता का ध्यान भटके, हादसे के पीछे कोई साजिश नहीं है, सिर्फ सरकार की नाकामी है, साधु संत भी यही कह रहे हैं।

वहीं, महाकुंभ में व्यवस्थाओं के संबंध में राज्य सरकार को सुझाव देते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भोजन और पानी के लिए दिन-रात विभिन्न स्थानों पर ढाबे खोलने और भंडारे आयोजित करने की अपील की जानी चाहिए।”

उन्होंने उसी पोस्ट में कहा, “स्वयंसेवकों के दोपहिया वाहनों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राज्य भर से चिकित्सा और पैरामेडिकल कर्मचारियों को पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।”

अखिलेश यादव ने कहा, “महाकुंभ के आसपास और पूरे प्रदेश में मीलों तक फंसे वाहनों को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। दवा की दुकानों को दिन-रात खुला रहने दिया जाना चाहिए।” अखिलेश ने मांग की कि “ठंड के बीच रास्ते में फंसे लोगों को कपड़े और कंबल दिए जाने चाहिए।”

साथ ही उन्होंने पूछा, “जहां हजारों करोड़ रुपये प्रचार और दुर्घटना की खबर दबाने पर खर्च किए जा रहे हैं, वहीं सरकार पीड़ितों के लिए कुछ करोड़ रुपये खर्च करने से क्यों कतरा रही है?”

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ा था। मगर अचानक आस्था का यह सैलाब मातम में बदल गया। दरअसल, संगम किनारे बैरिकेडिंग टूटते ही भगदड़ मच गई। चीख-पुकार में हजारों लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और देखते ही देखते भगदड़ ने भयानक रूप ले लिया। देखते ही देखते हादसे में 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 60 घायल हो गए। अभी भी कई लोग लापता हैं। परिजन उनकी तलाश में इधर-इधर भटक रहे हैं

Tags: akhilesh yadavmaha kumbh stampede
Previous Post

बसंत पंचमी पर इस दिशा में स्थापित करें मां सरस्वती की प्रतिमा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Next Post

सैफ अली खान पर शरीफुल ने ही किया था हमला, CCTV फुटेज से मैच हो गया आरोपी का चेहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Shariful had attacked Saif Ali Khan

सैफ अली खान पर शरीफुल ने ही किया था हमला, CCTV फुटेज से मैच हो गया आरोपी का चेहरा

यह भी पढ़ें

Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी कब है, जानें पूजा-विधि एवं भोग

17/03/2025
Aalana Pandey

अनन्या पांडे की बहन अलाना ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड को KISS करते हुए फोटो

25/11/2020
Uttarkashi disaster relief work: Successful rescue operation of passengers continues

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

07/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version