Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव के प्लेन को मुरादाबाद में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, सपा का दावा

akhilesh yadav

akhilesh yadav

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के प्लेन की मुरादाबाद में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर दावा किया गया कि योगी सरकार के दबाव में कमिश्नर और डीएम ने अखिलेश यादव के प्लेन की लैंडिंग नहीं होने दी।

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सपा ने इसे बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक बताया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “योगी सरकार के दबाव में आकर पूर्व घोषित कार्यक्रम हेतु मुरादाबाद में कमिश्नर और डीएम द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के प्लेन को लैंड होने की अनुमति ना देना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!”

Exit mobile version