Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Nikay Chunav: आठ मई को होगा अखिलेश यादव का रोड शो

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

मेरठ। महापौर पद के सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान का चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मेरठ आएंगे। आठ मई को मेरठ में अखिलेश यादव का रोड शो होगा।

दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के प्रचार के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के पक्ष में मेरठ में जनसभा कर चुके हैं और अन्य दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं ,लेकिन अभी तक दूसरे दलों का कोई भी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए मेरठ नहीं आया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा नौ मई को मेरठ में रोड शो करने का कार्यक्रम था। अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

बड़े मंगल पर भंडारे के मंजूरी आदेश पर लखनऊ पुलिस का यू-टर्न, अब कही ये बात

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अब आठ मई को मेरठ में रोड शो करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि आठ मई को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से कार द्वारा लिसाड़ी गांव पहुंचेंगे। वे लिसाड़ी गांव से साईकिल द्वारा रोड शो शुरू करेंगे। लिसाड़ी गांव से चलकर यह रोड शो लिसाड़ी रोड से होते हुए भूमिया का पुल, गोला कुआं, इस्लामाबाद, कांच का पुल तक पहुंचेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के साइकिल से रोड शो की तैयारी तेज हो गई है। मुस्लिम बहुल इलाकों में रोड शो के जरिए सपा की मंशा अपने वोट बैंक को पुख्ता करना है।

Exit mobile version