Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करहल में दौड़ेगी अखिलेश की साइकिल, सपा अध्यक्ष ने दाखिल किया नामांकन पत्र

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।

अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे। उनके साथ करहल में उनके चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रहे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू और करहल के विधायक सोबरन सिंह यादव भी थे। सोबरन सिंह यादव उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कमरे में थे। इसके साथ ही पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मैनपुरी में थे।

नामांकन के लिये रवाना हुए अखिलेश यादव, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को सुबह एक ट्वीट भी किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहली बार करहल से विधानसभा का चुनाव लडऩे के निर्णय के बाद से ही मैनपुरी में सियासी माहौल बेहद गरम हो गया। मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप उनके चुनाव का संचालन कर रहे हैं, जबकि मैनपुरी से सांसद समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की निगाह भी यहां लगी है।

Exit mobile version