Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आखिरी बजट पर अखिलेश का तंज, कहा- योगी सरकार का खेल खतम पैसा हजम

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार के कार्यकाल के आखिरी बजट पर तंज कसते हुए कहा कि “ खेल खतम पैसा हजम।”

पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव ने पत्रकारों से कहा “ योगी आदित्यनाथ सरकार का पेश यह पांचवा और अखिरी बजट था। अब इसके बाद उन्हें चाहकर भी ऐसा अवसर मिलने वाला नहीं है। इसका मतलब है कि खेल खतम पैसा हजम।”

उन्होने कहा कि यह बजट आम लोगों को धोखा देने वाला है। इसमें गरीब, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं है, केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सरकार केवल जाति, धर्म और द्वेष फैलाकर अपनी राजनीति कर रही है। लोगों को मूल मुद्दो से भटकाने के लिए जाति और धर्म के मामलों में उलझा कर रख दिया है।

चार बार सांसद रहे सपा के दिग्गज नेता रामपूजन पटेल का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “ भाजपा सरकार ने लोगों के लिए नौकरी, रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं बनायी। लोग बेरोजगार हो घूम रहे हैं। नौकरियां भी लोगों की समाप्त कर दी गयी। ये सरकार हमें-आपको नहीं छेडेगी। ये सरकार जब गंगा माँ की नहीं हुई तो हमारी-आपकी क्या होगी। गंगा साफ नहीं हुई बल्कि गंगा सफाई का बजट साफ हो गया।”

Exit mobile version