• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘फिक्र मत कर पुत्तर…’, मां को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार

Writer D by Writer D
24/02/2023
in मनोरंजन
0
Akshay Kumar

Akshay Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 2023 की पहली फिल्म सेल्फी रिलीज हो चुकी है. 2022 एक्टर का फ्लॉप रहा. उनकी एक फिल्म नहीं चली. अब सेल्फी के साथ अक्षय कुमार पर लगा फ्लॉप का ठप्पा हटता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन अपनी फ्लॉप मूवीज का दौर देख उन्हें अपनी मां की एक बात जरूर याद आती है.

क्यों रो पड़े अक्षय कुमार (Akshay Kumar)?

खिलाड़ी कुमार फिलहाल करियर के बुरे फेज से गुजर रहे हैं. कार्यक्रम में उनसे पूछा गया, अगर उनकी मां अभी होती तो उनके एक्टिंग करियर के लो फेज पर कैसे रिएक्ट करतीं? इसका जवाब देने से पहले अक्षय कुमार की आंखें भर आती हैं. वो रोने लगते हैं. एक्टर को अपनी मां की दी हुई सबसे बड़ी सीख याद आती है.

वे कहते हैं- उनकी एक बड़ी फेमस लाइन है. फिक्र मत कर पुत्तर, बाबाजी तेरे नाल हैं. मालूम हो, अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब थे. शूटिंग से घर लौटने के बाद वे सीधे अपनी मां के रूम में जाते थे और अपने दिन का पूरा ब्यौरा देते थे. 8 सितंबर 2021 को उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था.

बैक टू बैक फ्लॉप हो रहीं अक्षय (Akshay Kumar) की फिल्में

अक्षय कुमार के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा था. उनकी फिल्म पृथ्वीराज चौहान, राम सेतु, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन बुरी तरह पिटी थीं. बाकी एक फिल्म कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. खिलाड़ी कुमार की इस साल 5 और फिल्में पाइपलाइन में हैं. 24 फरवरी को सेल्फी की रिलीज हुई है. फिल्म को ना ही पब्लिक का खास रिस्पॉन्स मिल रहा है और ना ही क्रिटिक्स ने मूवी को अच्छे रिव्यूज दिए हैं. सेल्फी मलयाली मूवी ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है. फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में है. सेल्फी में एक फैन और स्टार की कहानी दिखाई गई है. एक्टर की पिछली हिट फिल्म सूर्यवंशी थी.

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए बोनी कपूर, शेयर की पहली-आखिरी फोटो

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म सेल्फी पहले दिन 7 करोड़ के करीब कलेक्शन कर सकती है. खिलाड़ी कुमार के करियर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है. अक्षय फैंस के बीच सेल्फी मूवी का अच्छा खासा बज है. देखना होगा ये फिल्म खिलाड़ी कुमार के लिए कितनी लकी साबित होती है.

Tags: akshay kumarAkshay Kumar moviesbollywood gossips
Previous Post

जातीय जनगणना में भाजपा उन्हें आगे कर रही जिन्हें कुछ नहीं दिया: अखिलेश यादव

Next Post

डॉलर के मुक़ाबले रुपया 14 पैसे लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Next Post
rupee

डॉलर के मुक़ाबले रुपया 14 पैसे लुढ़का

यह भी पढ़ें

Five killed in truck-car collision

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

08/05/2023
arrested

टाफी खिलाने के नाम पर ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

18/07/2021
CM Dhami

जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में जाए तेजी: सीएम धामी

27/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version