Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन करेंगे अक्षय

'The Kapil Sharma Show'

'The Kapil Sharma Show'

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आखिरकार तमाम अटकलों को खारिज करते हुए इस हफ्ते ‘द कपिल शर्मा शो’ (‘The Kapil Sharma Show’) में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  और कपिल (Kapil) के बीच अनबन की खबरें थीं। बाद में कॉमेडियन (Kapil) ने एक ट्वीट कर सफाई दी थी। अब अक्षय शो पर अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’(Bachchan Pandey) का प्रमोशन करेंगे। उनके साथ दूसरे एक्टर्स भी होंगे। शो का प्रोमो सामने आया है। यह होली स्पेशल एपिसोड होने वाला है जिसमें अक्षय कुमार(Akshay Kumar)  होली के कुछ किस्से शेयर करते हैं। वह बताते हैं कि होली खेलने का अंदाज कैसे अलग-अलग होता है।

कोरोना वायरस के चलते द कपिल शर्मा शो की कैंसिल करनी पड़ी शूटिंग

सोनी टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar)कहते हैं, ‘इस होली का एक साइड इफेक्ट भी है।‘ तब अर्चना कपूर सिंह पूछती हैं, ‘क्या?’ अक्षय आगे बताते हैं, ‘जिनकी शक्ल देखनी भी नहीं होती है ना, वो भी मुंह पे रंग लगा के, गले मिल के जाते हैं, गीली गीली चुम्मियां देके जाते हैं।‘

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इतना कहते ही कपिल की ओर दौड़ते हैं और उन्हें जोर से गले लगाकर गाल पर किस करते हैं। वहीं कपिल हंसने लगते हैं।

https://twitter.com/SonyTV/status/1502872078848036864?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1502872078848036864%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-akshay-kumar-on-the-kapil-sharma-show-to-promote-bachchan-pandey-and-share-some-holi-moments-6020157.html

एक अन्य वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा, ‘कुछ लोग तो रंग लगाने के लिए ऐसे पीछे आ जाते हैं जैसे बदला ले रहे हों। दांत तक घिस देते हैं।‘

https://twitter.com/SonyTV/status/1502887180800299010?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1502887180800299010%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-akshay-kumar-on-the-kapil-sharma-show-to-promote-bachchan-pandey-and-share-some-holi-moments-6020157.html

बता दें कि बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक गैंगस्टर के रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में कीर्ति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, और संजय मिश्रा हैं। इसे फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version