• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय तृतीया इस दिन मनाई जाएगी, शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त

Writer D by Writer D
21/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) इस वर्ष 30 अप्रैल बुधवार को मनायी जाएगी। यह तिथि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ती है और इसे अत्यंत शुभ व फलदायी माना जाता है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए भी है, क्योंकि इसे किए गए कार्यों का फल ‘अक्षय’ यानी कभी न समाप्त होने वाला होता है। अक्षय का शाब्दिक अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो अथवा जो सदा स्थायी रहे। अक्षय तृतीया तिथि अक्षय, अखंड और सर्वव्यापक है। चारों युगों में त्रेतायुग का आरंभ इसी तिथि को हुआ था। 30 अप्रैल से ही चारों धामों में से एक धाम बद्रीनारायण के पट खुलेंगे। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन सोने-चांदी के आभूषण या अन्य कीमती धातुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन लोग नए आभूषण, वाहन, संपत्ति या अन्य निवेश करते हैं। ताकि उनके जीवन में समृद्धि बनी रहे।

दान और पुण्य का है अक्षय महत्व :

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर किए गए दान को अक्षय पुण्य की प्राप्ति का माध्यम माना गया है। विशेष रूप से जल, अन्न, वस्त्र, छाता, चप्पल और गौदान जैसे दान करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों की मदद करने से व्यक्ति को पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

भगवान परशुराम का जन्म इसी दिन हुआ था-

इस दिन भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था, इसलिए लोग इसे परशुराम जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वे ब्राह्मण कुल में जन्मे थे। लेकिन, क्षत्रिय गुणों से युक्त थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध युद्ध किया और धर्म की स्थापना की। वे आज भी अजर-अमर माने जाते हैं और कलियुग के अंत में भगवान कल्कि को दिव्य अस्त्र प्रदान करने के लिए उपस्थित रहेंगे, ऐसा भी माना जाता है।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर परशुराम जन्मोत्सव का महत्व :

इस दिन देशभर में परशुराम जी की पूजा-अर्चना होती है, विशेषकर ब्राह्मण समाज में यह दिन अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में विशेष हवन, पूजन, और शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाता है।

शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त :

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। विवाह, गृह प्रवेश, व्यवसाय आरंभ जैसे कार्यों के लिए यह दिन अत्यंत उपयुक्त होता है। अक्षय तृतीया न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह दिन लोगों को दान, सेवा और निवेश के माध्यम से अपने जीवन को सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।

Tags: Akshaya Tritiya
Previous Post

मंगलवार से 30 अप्रैल तक फैम ट्रिप कराएगा यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड

Next Post

परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Japanese Ambassador Ono Keiichi meets CM Yogi
Main Slider

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के लिए जापानी टीम आएगी यूपी, नई प्रौद्योगिकी में साझेदारी को मिलेगा विस्तार

21/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मायावती ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, किंतु सपा मुखिया के मुंह से दो शब्द भी नहीं निकले: मुख्यमंत्री

21/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में अब ऐप से बुकिंग वाले सफर में मनमानी पर लगेगी लगाम, किराये पर भी योगी सरकार की नजर

21/08/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

FIR की मांग पर थाने के बाहर धरने पर राहुल गांधी! पैलेट गन पीड़ित को लेकर पहुंचे

21/08/2026
CM Yogi extended a warm welcome to Japanese students.
Main Slider

एक लखनऊ के गांव से, दूसरा जापान के गांव से, भाषाएं अलग लेकिन भविष्य की कहानी लिखने का संकल्प समान: मुख्यमंत्री

21/08/2026
Next Post
Parashurama Jayanti

परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Jaya Bachchan

‘मैं बहरी नहीं हूं …’, फिल्म के प्रिमियर में इस बात पर भड़की जया बच्चन

26/07/2023
BJP

कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत कई नेता हुए भगवामय, रालोद नेता भी हुए भाजपाई

30/04/2023
constable body found hanging

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version