Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में तेज हवाओं के साथ जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, तेज बारिश का अलर्ट

Heavy Rain

Heavy Rain

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शनिवार को बारिश (Rain) होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। IMD ने बताया कि आज यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है। बात तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। 24 जून, 2024 से 26 जून, 24 तक तेज हवा और बारिश (Rain) के बादल गरजने की संभावना है।

इसके बाद 28 जून और 29 जून को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इन दो दिनों में ज्यादातर आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश (Rain) के साथ बादल गरजने की संभावना है।

ITR: 80C के अलावा इन तरीकों से ऐसे बचा सकते हैं लाखों रुपए

वहीं अगले 3 दिनों में कोलकाता में प्री-मॉनसून वर्षा (Pre-Monsoon Rain) होने की संभावना है। मॉनसून 24 जून से 25 जून के आसपास कोलकाता में आगे बढ़ेगा। जून के आखिरी दिनों में मॉनसूनी बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ और भागों में मॉनसून आगे बढ़ा है। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 26 जून से बारिश शुरू हो सकती है।

Exit mobile version