Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आलिया भट्ट बनी मम्मी, कपूर खानदान में आई नन्ही परी

Alia-Ranbir

Alia-Ranbir

बहुत-बहुत बधाई हो! कपूर खानदान में नन्ही परी आ गई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी को जन्म दिया है। मम्मी-पापा बनकर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है।

आलिया भट्ट (V) की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था, तो खुशी से झूमना तो बनता ही है।

सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस खुशी के मौके पर सेलेब्स और फैंस से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिल रही हैं। सभी कपल के नन्हे बेबी को भी बहुत सारा प्यार और दुआएं दे रहे हैं। रणबीर-आलिया के बेबी के जन्म से कपूर और भट्ट परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड खुशियां मना रहा है। कपल के फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं।

आलिया भट्ट के मां बनने की खबर जब से सामने आई है फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपूर खानदान की नन्ही परी की पहली झलक देखने को बेताब हैं। लोग आलिया और रणबीर की क्यूट लिटिल गर्ल को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। सभी के दिल में खुशी और बेबी को देखने की एक्साइटमेंट है। आलिया और रणबीर दोनों के लिए ये मोमेंट काफी स्पेशल है। पैरेंट क्लब में शामिल होने की खुशी को रणबीर-आलिया सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे अपने बेबी के साथ अपने हर पल को यादगार बनाना चाहते हैं।

हॉस्पिटल में एडमिट ही आलिया भट्ट, कपूर खानदान में जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी हैरान कर दिया था।

Exit mobile version