• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ जहरीली शराब केस: अब तक 46 की मौत, SDM, CO सहित नौ को नोटिस

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Aligarh Liquor Case

Aligarh Liquor Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन 19 और लोगों ने अस्पतालों और गांवों में दम तोड़ दिया। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने केवल 22  लोगों के मरने की ही पुष्टि की है। फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामी शराब ठेकेदारों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। सांसद और विधायकों ने पीएम हाउस पर पहुंकर ग्रामीणों का सांत्वना दी।

शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक गांव-देहात और अस्पतालों के चक्कर लगाने वाले अधिकारियों को शनिवार को भी दिन निकलते ही बुरी खबरों ने चौंकाना और घेरना प्रांरभ कर दिया। सुबह पिसावा थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर में पांच मौत से अफसरों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार संतोष कुमार ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि सभी मौत जहरीली शराब से हुई हैं।

इसके बाद जट्टारी का गांव मादक और लोधा के करसुआ में मौतों की सूचना मिली। गांव करसुआ में गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर कैप्सूल ट्रक में भी शव मिला। अलग-अलग गांवों में मौत का क्रम जारी रहा। मेडिकल कालेज में दो दिन में शराब से 25 लोगों की मौत दर्ज की गई है। शनिवार शाम तक 46 लोगों  का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शवों के आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन का कहना है कि शराब से केवल 22 ही मौते हुई है। शेष जिन लोगों का पीएम हुआ है, उनकी रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आ जाएगा।

अधिवक्ता के आवास पर पुलिस की छापेमारी, फायरिंग व तोड़फोड़ के आरोप में थाने का घेराव

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 46  से भी ज्यादा है, क्योंकि कई लोगों ने अपने परिजनों का बगैर पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

शराब कांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो चुकी है। जांच कर रहे  एडीएम प्रशासन ने डीपी पाल ने बताया कि शराब कांड के मामले में निलंबित हुए जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, खैर एसडीएम अंजनि कुमार, एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सीओ खैर शिवप्रताप सिंह, सीओ गभाना कर्मवारी सिंह, सीओ सिविल लाइन विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर लोधा अभय शर्मा, इंस्पेक्टर जवां चंचल सिरोही को नोटिस जारी किया गया है। शराब कांड के बाद आबकारी विभाग की पोल भी खुलती जा रही है। खैर के गांव अंडला में शुक्रवार को जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद विभाग ने देशी शराब का ठेका सील किया था। दरअसल जो ठेका सील किया गया था। वह ट्यूबवेल  के कमरे से संचालित हो रहा था। खेत मालिक ही वहां से शराब बेचता था। वहीं ककौला क्षेत्र की दुकान अंडला में संचालित की जा रही थी। इतना ही नहीं विभाग ने दुकान के गेट को सील किया। शनिवार को उसकी छत ही टूटी पाई गई। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्यवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं।

कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

शराब कांड के आरोपी भाजपा नेता ऋषि शर्मा व विपिन यादव पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों पर पुलिस द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। शनिवार को पुलिस की छह टीमों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जिलेभर में प्रशासन द्वारा मुनादी कराई गई। लेखपाल व राजस्व टीम से जुड़ी टीमें गांव-गांव पहुंची। गांव में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक देशी शराब का सेवन न करें। इस शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। घर में अगर देशी शराब रखी हो तो उसे नाली में बहा दें।

लोधा थानाक्षेत्र रायट गांव में शराब से अंग्रेज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक की बेटी का निकाह होना था। ग्रामीणों ने परिजनों को मौत की बात न बताते हुए घर से दूर निकाह कराया। इस गांव में नौ लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।

उीएम चंद्रभूषण  सिंह ने बताया कि कई गांवों में मौत सूचनाएं मिली थीं। शराब के सेवन से मौतें हुई हैं, यह अभी नहीं कहा जा सकता। सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में भेजा गया । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अब तक जिले में 22 मौतों की पुष्टि जहरीली शराब से होना सामने आया है। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि छह टीम छापेमारी कर रही है। अब तक छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध दस्तावेज, अवैध देशी शराब, काफी मात्रा में बोतलों के ढक्कन, बारकोड, रैपर व एक कार भी बरामद की हैं। 50-50 हजार के इनामी को जल्द  पकड़ लिया जाएगा।

Tags: Aligarh poisonous liquor casecrime newsup news
Previous Post

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लाय तेजी : केशव

Next Post

WTC फाइनल में 90 के दशक जैसी जर्सी में उतरेगी भारत, देखिये नयी जर्सी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
India will land in jersey like 90s in WTC final, see new jersey

WTC फाइनल में 90 के दशक जैसी जर्सी में उतरेगी भारत, देखिये नयी जर्सी

यह भी पढ़ें

priyanka gandhi

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, उम्मीदवारों के नाम पर करेंगी चिंतन

09/09/2021
kashmira shah

ब्लू बिकिनी में कहर ढा रही हैं कश्मीरा शाह, सोशल मीडिया पर वायरल

10/11/2020
vikas dubey's wife richa

विकास दुबे की पत्नी को हाईकोर्ट से राहत, फर्जी सिम मामले में अग्रिम जमानत मंजूर

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version